हापुड़, फरवरी 19 -- कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गुरूवार की देर रात एक शव मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान अनिल निवासी देहरे के रूप में हुई है। अनिल एक दिन से घर से लापता बताया जा रहा था। बताया गया है कि वह नमकीन, बिस्किट, कुरकुरे व अन्य खाद्य सामग्री दुकानों पर सप्लाई करने का काम करता था। सूचना मिलते ही पिलखुवा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मृत्यु हुई है। हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों की भी मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने आवश्य...