हापुड़, दिसम्बर 24 -- पिलखुवा। नगर के जीएस रेलवे फाटक पर मंगलवार को बैरियर में आई खराबी से यातायात व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ गई। फाटक पर एक बैरियर खुला रह गया, जबकि दूसरा बंद होने के कारण राहगीरों में अफरा तफरी मच गई। मौके पर पहुंची रेलवे की टीम ने तकनीकी कमी को दूर किया, तब जाकर लोगों ने राहत की सास ली। बैरियर में खराबी आने के बाद कुछ ही मिनटों में फाटक के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। वाहनों की लंबी लंबी कतार लग गई। स्कूली बच्चे, नौकरीपेशा लोग और बुजुर्ग जाम में फंसे रहे। पैदल राहगीरों के साथ साथ महिलाओं और बच्चों को भी निकलने में कठिनाई हुई। लोगों का कहना है कि जीएस फाटक पर पहले भी इस तरह की स्थिति बन चुकी है। बैरियर की खराबी के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। सूचना मिलने पर रेलवे विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। बैरियर की तकन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.