कानपुर, दिसम्बर 1 -- जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज व संबद्ध अस्पतालों में स्टाफ नर्सों की भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। प्रिंसिपल डॉ. संजय काला ने बताया कि शासन द्वारा मेडिकल कॉलेज के लिए 340 स्टाफ नर्सों की भर्ती की संस्तुति कर दी गई है। सभी का वेरिफिकेशन भी शुरू हो गया है। दिसंबर के अंत तक भर्ती पूरी कर ली जाएगी। वहीं, जेके कैंसर में 20 स्टाफ नर्सों की तैनाती होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...