कानपुर, दिसम्बर 17 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में मानव अंग प्रत्यारोपण की कवायद तेज हो गई है। चिकित्सा शिक्षा, एवं प्रशिक्षण के महानिदेशक ने बुधवार को ब्रेन स्टेम डेथ के बाद अंग प्रत्यारोपण की प्रक्रिया के संचालन के लिए डॉक्टरों के पैनल को मंजूरी दे दी है। शर्त रखी गई है कि 16 डॉक्टरों के पैनल में अगर कोई त्यागपत्र या रिटायर होता है तो नए सदस्य के लिए पहले मंजूरी लेनी होगी। पैनल को ब्रेन स्टेम डेथ के तहत परिजनों की स्वीकृति के बाद आगे काम करना है। प्राचार्य डॉ संजय काला ने बताया मानव अंग प्रत्यारोपण की दिशा में डॉक्टरों के पैनल को मंजूरी मिलना सुखद है। चार वर्ग में 16 डॉक्टरों का पैनल बनाया गया है। पैनल में प्रमुख अधीक्षक डॉ आरके सिंह, उपप्राचार्य डॉ रिचा गिरि, डॉ सौरभ अग्रवाल, डॉ बीपी प्रियदर्शी, डॉ आरके वर्मा, डॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.