मथुरा, फरवरी 6 -- फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के एक प्रतिनिधिमंडल ने लखनऊ में राज्य कर (एसजीएसटी) विभाग की प्रमुख सचिव कामिनी रतन चौहान के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की। इस बैठक में प्रदेश के व्यापारियों को जीएसटी प्रणाली में आ रही व्यावहारिक और तकनीकी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई और एक 15-सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया। बैठक के दौरान फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह सोबती ने व्यापारियों का पक्ष रखते हुए विभाग की कार्यप्रणाली में सुधार के सुझाव दिए। उन्होंने विशेष रूप से सचल दल की व्यवस्था को समाप्त करने या उसमें सुधार करने की मांग की। प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय कुमार अग्रवाल (मथुरा) ने व्यापारियों के आर्थिक हितों पर चोट करने वाली टैक्स दरों की विसंगति पर कड़ा पक्ष रखा। प्रमुख सचिव कामिनी रतन चौहान का रुख सकारात्मक रहा। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.