वाराणसी, दिसम्बर 11 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। जीएसटी संबंधी शिकायतों के मद्देनजर बुधवार को सीजीएसटी कार्यालय में अधिकारियों और उद्यमियों की बैठक हुई। डायरेक्टर जनरल टैक्स पेयर्स सर्विस (डीजीटीएस) के अधिकारियों की उपस्थिति में हुई बैठक में उद्यमियों ने नीतिगत मामलों के साथ स्थानीय स्तर पर आ रही दिक्कतों को रखा। उद्यमियों ने जीएसटी रिफंड की समस्याओं से अवगत कराया। आईआईए के राष्ट्रीय सचिव अनुपम देवा ने कहा कि उद्यमियों द्वारा विभाग देर से भुगतान पर 18 प्रतिशत की दर से ब्याज लिया जाता है। जबकि विभाग से देरी होने पर केवल छह प्रतिशत ब्याज मिलता है। तीन गुना ज्यादा ब्याज लेना न्याय संगत नहीं है। लघु उद्योग भारती प्रदेश सचिव राजेश कुमार सिंह ने कहा कि कच्चे माल पर 18 प्रतिशत और तैयार उत्पाद पर 5 प्रतिशत जीएसटी लागू होने के कारण 13 फीसदी अतिरि...