मुरादाबाद, जनवरी 16 -- कारोबार करने के लिए फर्मों का पंजीयन करते समय केंद्रीय जीएसटी विभाग द्वारा सत्यापन से जुड़ी नकेल हटा लिए जाने के नतीजे में बोगस फर्मों का जाल बिछता चला गया....देश भर में बड़े पैमाने पर अंजाम दिए जा रहे फर्जीवाड़े का जो मामला राज्य कर विभाग की धरपकड़ के माध्यम से मुरादाबाद में सामने आया उसका दायरा तेजी से बढ़ते हुए अब तकरीबन पचास हजार करोड़ के पार तक जा पहुंचा है। इधर, मुरादाबाद में विभाग की जांच में बोगस फर्में ताबड़तोड़ मिलने का सिलसिला जारी है। राज्य कर विभाग की संस्तुति पर जीएसटी के इस बड़े फर्जीवाड़े की जांच एसआईटी को सौंपी जा चुकी है, लेकिन, अभी तक, कई अहम सुराग हाथ नहीं लगे हैं और न ही हड़पे जा चुके हजारों करोड़ के आईटीसी (इनपुट टैक्स क्रेडिट) की रिकवरी के आसार बनते ही नजर आ रहे हैं। जानकारों का कहना है कि फर्...