बदायूं, सितम्बर 25 -- बिल्सी। भाजपा विधायक हरीश शाक्य ने बुधवार को नगर के मुख्य बाजार में व्यापारियों से जनसंपर्क कर जीएसटी दरों में की गई कटौती की जानकारी दी। विधायक ने नगर पालिका सभागार में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की। कहा, इससे किसानों, महिला, युवा, गरीब, मध्यम वर्ग, व्यापारी, लघु उद्योग, कुटीर उद्योग इन सभी को फायदा होगा। रोजमर्रा की जरूरी चीज जैसे खाना, दवाइयां, साबुन, टूथपेस्ट और अन्य सामान अव या तो टैक्स फ्री होंगे या पांच प्रतिशत की सबसे कम स्लैब में आएंगे। घर बनाने, गाड़ी खरीदने, बाहर खाने या परिवार के साथ छुट्टियां मनाने जैसे सपनों को पूरा करना अब आसान होगा। हेल्थ इंश्योरेंस पर भी अब जीएसटी को शून्य कर दिया गया है। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश 2047 तक विकसित भारत के रूप में स्थापित होगा और इसे सिद्ध करने के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.