रामगढ़, फरवरी 12 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि प्रदेश में जनवरी 2026 के दौरान ऑटोमोबाइल क्षेत्र में उत्साहजनक माहौल देखने को मिला। वाहनों की खुदरा बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है, जिससे बाजार में सकारात्मक रुझान का संकेत मिलता है। विशेषज्ञों का मानना है कि केंद्र सरकार द्वारा पिछले वर्ष सितंबर 2025 में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में की गई कटौती का सीधा लाभ वाहन उद्योग को मिला है, जिसके चलते मांग में तेजी आई और बिक्री के आंकड़े नई ऊंचाइयों पर पहुंचे। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) झारखंड की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, जनवरी 2026 में राज्य में कुल 57,780 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई। यह आंकड़ा जनवरी 2025 में दर्ज 47,054 इकाइयों की तुलना में 22.80 प्रतिशत अधिक है। इस वृद्धि को राज्य के ऑटोमोबाइल बाजार के लिए बेहद सकारात्मक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.