रोहित मिश्र, जनवरी 8 -- जीएसटी में कारोबारियों का उत्पीड़न खत्म करने की बड़ी पहल की गई है। राज्य कर विभाग अपनी सचल दल इकाइयां खत्म करने की तैयारी कर रहा है। अब जगह-जगह गाड़ियां रोक कर कागज चेक करने के बजाय इन्हें इंटेलिजेंस के आधार पर काम करना होगा। यानी, माल एवं सेवा कर (जीएसटी) चोरी के इनपुट जुटाने होंगे और उसके आधार पर कार्रवाई करनी होगी। जगह-जगह होने वाली चेकिंग रुकने से व्यापारियों के उत्पीड़न और विभाग में इंस्पेक्टर राज खत्म होगा। विभाग ने ग्रेड-2 के सभी अपर आयुक्तों से सचल दल इकाइयों की सार्थकता व गुणवत्ता का विश्लेषण करते हुए इनके इंटेलिजेंस आधारित कार्यप्रणाली पर प्रस्ताव मांगा है। जीएसटी चोरी के मामलों की रोकथाम के लिए सचल दल इकाइयां बनी थीं। फील्ड में तैनात इन इकाइयों के अधिकारी कहीं भी किसी भी माल वाहन को रोक सकते थे और उनके प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.