संतकबीरनगर, फरवरी 24 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में गुटखा, पान मसाला और तम्बाकू उत्पादों पर जीएसटी दरों में वृद्धि के बाद से क्षेत्र में कालाबाजारी अपने चरम पर पहुंच गई है। नई दरें लागू होते ही कारोबारियों ने मौके का फायदा उठाते हुए पुराने स्टाक को मनमाने दामों पर बेचना शुरू कर दिया है। जिसकी वजह से फुटकर बाजार में इन उत्पादों की कीमतें डेढ़ गुना से लेकर दोगुनी तक पहुंच गई हैं। जीएसटी बढ़ोत्तरी की भनक लगते ही अधिकांश थोक कारोबारियों ने बड़ी मात्रा में माल पहले ही जमा कर लिया था। नई दरें लागू होते ही वही पुराना माल ऊंचे रेट पर खपाया जा रहा है, जबकि पैकेटों पर अभी भी पुरानी एमआरपी ही अंकित है। इससे उपभोक्ताओं के साथ सीधी लूट की स्थिति बनी हुई है। हालात यह हैं कि चार रुपये एमआरपी वाला गुटखा सात रुपये तक में खुलेआम बेचा जा र...