अलीगढ़, जनवरी 31 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के तस्वीर महल चौराहे से तमंचे के बल पर अकाउंटेंट के अपहरण के मामले में ठेकेदार को जेल भेजने के बाद नया मोड़ आ गया है। आरोपी के परिवार का कहना है कि अकाउंटेंट ने जीएसटी के बिलों में हेराफेरी की थी, जिसके चलते 45 लाख रुपये का बकाया हो गया था। रुपये मांगने पर उससे विवाद हुआ था। परिवार इस संबंध साक्ष्य जुटा रहा है। खाई डोरा जयगंज रोड निवासी मोहम्मद जीशान अल-दुआ मीट फैक्ट्री में लेबर व डिब्बों की सप्लाई का ठेकेदार है। इसके पास नगला पटवारी निवासी मो. शाहरुख खान अकाउंटेंट का काम करता है। बुधवार रात को जीशान ने शाहरुख को फोन करने तस्वीर महल चौराहे के पास बुलाया था। वहां अपने साथियों के साथ उसका कार में अपहरण कर लिया। पुलिस ने दो घंटे में उसे मुक्त कराते हुए जीशान को जेल भेज दिय...