लखनऊ, फरवरी 20 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। पुलिस कमिश्नरेट की साइबर सर्विलांस टीम और महानगर पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नकली फर्म बनाकर करोड़ों रुपये का फर्जी कारोबार दिखाने और इनपुट टैक्स क्रेडिट फ्रॉड करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने के.एस. इंटरप्राइजेज नाम से फर्जी फर्म बनाकर करीब 4 करोड़ 70 लाख रुपये का फर्जी लेन-देन दिखाया और लगभग 37 लाख रुपये की जीएसटी कर चोरी की। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार मोबाइल फोन, विभिन्न बैंकों से संबंधित दस्तावेज और एक पासपोर्ट बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक कुमार (25), प्रशांत तिवारी (25 ) और कैलाश मौर्या (32 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.