रामपुर, फरवरी 1 -- रामपुर। अजीमगर थाना क्षेत्र में जीएसटी प्रपत्रो में हेराफेरी और जालसाजी कर जीएसटी चोरी करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रधान सहायक कार्यालय उपायुक्त राज्य कर रेंज बी मुरादाबाद आदित्य प्रताप सिंह ने पुलिस को शिकायत पत्र देकर केस दर्ज कराया था। इस मामले की जांच विवेचना अपराध शाखा रामपुर में नियुक्त निरीक्षक अनुपम शर्मा द्वारा की गई। उसी के आधार पर पुलिस ने अमन कुमार पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी दादूवाला थाना जसपुर जिला उधमसिंहनगर और नवाब अली पुत्र लियाकत हुसैन निवासी मौहल्ला छिपियान निकट जामा मस्जिद जसपुर के भी नाम प्रकाश में आए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...