नई दिल्ली, मई 1 -- अप्रैल में देश भर का वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह अब तक के इतिहास में सर्वाधिक रहा है। वर्ष 2017 में जीएसटी को लागू किया गया था। उसके बाद बीते वर्ष अप्रैल (2024) में 2.10 लाख करोड़ रुपये का जीएसटी संग्रह हुआ रहा था लेकिन बीते महीने में यह रिकॉर्ड भी टूट गया है। अप्रैल में 2.37 लाख करोड़ रुपये का कर संग्रह हुआ है, जो सालाना आधार पर 12.6 फीसदी अधिक रहा है। इससे पहले मार्च 2025 में कर संग्रह 1.96 लाख करोड़ रुपये था। सरकार की तरफ से जारी आंकड़ों से पता चलता है कि बीते महीने घरेलू लेनदेन से जीएसटी राजस्व में 10.7 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है जो बढ़कर करीब 1.9 लाख करोड़ रुपये हो गया। जबकि बीते वर्ष की समान अवधि में घरेलू लेनदेन से जीएसटी संग्रह 1.71 लाख करोड़ रुपये का हुआ था। आयातित वस्तुओं से राजस्व संग्रह 20.8 प्रतिशत बढ़कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.