बुलंदशहर, मई 13 -- जीएसटी विभाग की टीम ने ईंट भट्ठों पर बड़ी कार्रवाई की है। पंजीयन निरस्त होने के बाद भी संचालित सात भट्ठों पर कार्रवाई की है। दस्तावेजों में हेराफेरी कर टैक्स की गड़बड़ी की जा रही थी। इस दौरान टीम ने 115.07 लाख का माल भी पकड़ा है। इसके साथ ही 13 ऐसे वाहन पकड़े हैं, जो जीएसटी संबंधित कागजों के बिना ही ईंटों की बिक्री की जा रही थी। टीम ने 6.85 लाख का जुर्माना लगाया है। जीएसटी की एसआईबी शाखा के डिप्टी कमिश्नर जयंत सिंह ने बताया कि जिले के कुछ ईंट भट्ठों की जीएसटी में हेराफेरी करने के साथ फर्जी तरीके से आईटीसी क्लेम का लाभ लेने की शिकायतें मिली थीं। इसको लेकर अप्रैल व मई महीने में जिले के सात ईंट भट्ठों की जांच की गई। इसमें गुलावठी में चार, डिबाई में दो और सिकंदराबाद में एक ईंट भट्ठे पर जांच की। दस्तावेजों की जांच में काफी ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.