लखनऊ, अप्रैल 15 -- - धांधली के चलते 3.43 करोड़ रुपये की हुई क्षति लखनऊ, विशेष संवाददाता राज्य सरकार ने कानपुर में तैनाती के दौरान जीएसटी निर्धारण में धांधली करने वाले गाजियाबाद जोन दो के अपर आयुक्त भूपेंद्र शुक्ला को निलंबित कर दिया है। उनके द्वारा कानपुर खंड आठ में उपायुक्त पद पर तैनाती के दौरान जीएसटी निर्धारण में धांधली करने से 349.92 लाख रुपये का राजस्व नुकसान हुआ है। विशेष सचिव राज्यकर श्याम प्रकाश नारायण ने मंगलवार को उनके निलंबन का आदेश जारी किया। भूपेंद्र शुक्ला को निलंबन अवधि में आयुक्त कार्यालय से संबद्ध किया गया है और पूरे मामले की जांच प्रमुख सचिव स्टांप एवं निबंधन अमित गुप्ता को दी गई है। निलंबन अवधि में उन्हें आधा वेतन दिया जाएगा। उन्हें यह प्रमाण पत्र देना होगा कि निलंबन अवधि में उन्होंने अन्य सेवायोजन व्यापार नहीं किया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.