हल्द्वानी, सितम्बर 23 -- हल्द्वानी,संवाददाता देवभूमि व्यापार मंडल की प्रदेश व नगर कार्यकारिणी की बैठक में जीएसटी में हुए बदलावों का स्वागत किया गया। मंगलवार को व्यापारियों ने बैठक कर कहा कि शून्य प्रतिशत टैक्स वाली वस्तुओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि आम उपभोक्ताओं और छोटे व्यापारियों को लाभ मिल सके। यह भी सुझाव दिया गया कि सोने और चांदी की खरीद पर जीएसटी से छूट मिलनी चाहिए। महानगर अध्यक्ष गोविंद सिंह बगड़वाल, प्रदेश उपाध्यक्ष दलजीत सिंह दल्ली, नगर महामंत्री राजीव जायसवाल, प्रेम चौधरी, परविंदर सिंह प्रिंस, मोईन बाबा, मनीष वर्मा, विनोद कांडपाल, लक्ष्मी नारायण, जगमीत सिंह मीती, रविंदर वाली, अनवार उल्ला सिद्दीकी, अशोक बेलवाल, रजत माहेश्वरी, त्रिलोक कुमार गुप्ता, पवन बिष्ट, मोहित अग्रवाल, जसपाल मालदार, अनुज देवल आदि रहे।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.