मऊ, अक्टूबर 7 -- मऊ। राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार, खेल एवं युवा कल्याण, उत्तर प्रदेश, प्रभारी मंत्री मऊ गिरीश चंद्र यादव ने जनपद के उद्यमियों, व्यापारियों के साथ मंगलवार की शाम नगर पालिका कम्युनिटी हाल में संवाद किया। मंत्री ने कहा कि जीएसटी दरों में कमी से समृद्ध भारत का निर्माण तेज होगा। जीएसटी रिफॉर्म 2.0 से जुड़ी जानकारी को साझा करते हुए मंत्री ने आगामी त्योहारों में अपने घरों में स्वदेशी वस्तुओं से घरों की सजावट एवं इसका प्रयोग करने की अपील की। साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को लाभान्वित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि पहले देश में 16 प्रकार के टैक्स लगते थे। सभी टैक्सों को व्यापारियों को चुकाना पड़ता था। परंतु जबसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की बागडोर संभाली है, सभी टैक्स को कम करने का कार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.