मेरठ, फरवरी 10 -- सरधना। नामी कंपनियों के टैग लगाकर नकली बेडशीट तैयार करने का सरधना में चल रहा अवैध कारोबार अब प्रशासन और जीएसटी विभाग की रडार पर आ गया है। डीएम के निर्देश पर शुरू हुई जांच की आहट से बेडशीट कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। सोमवार को नगर में जीएसटी टीम के आने की सूचना से व्यापारियों में दिनभर खलबली मची रही। संदिग्ध गोदामों पर दिनभर ताले लटके रहे। व्यापारी एक-दूसरे से टीम को लेकर चर्चा करते दिखे। बता दें, कि पांच दिन पूर्व एसओजी की टीम ने डी-डीकोर कंपनी के अधिकारियों के साथ मिलकर सरधना में छापेमारी कर नकली बेडशीट कारोबार का भंडाफोड़ किया था। टीम ने कई ठिकानों पर छापे मारकर करीब 70 लाख रुपये की कीमत का माल जब्त किया था। उसी कार्रवाई के बाद प्रशासन सतर्क हुआ और जीएसटी विभाग को जांच के आदेश दिए गए। अब विभागीय टीमें दस्तावेज, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.