संभल, फरवरी 7 -- सराफा व्यापारी के छापे के बाद शुक्रवार को सराफा बाजार खुला। लोग खरीदारी करने पहुंचे और रौनक दिखाई दी। बुधवार दोपहर जीएसटी विभाग की टीम ने सराफा बाजार के एक सर्राफा व्यापारी के घर व प्रतिष्ठात स्थान पर छापा मारा था। जीएसटी टीम की इस कार्रवाई को लेकर व्यापारियों ने रोष जताया था और सराफा बाजार बंद कर दिया था। दूसरे दिन गुरुवार को सर्राफा व्यापारियों ने सराफा बाजार बंद कर धरना प्रदर्शन किया और जाम लगा दिया था। शाम को राज्य मंत्री गुलाब देवी की मौजूदगी में जीएसटी विभाग के अधिकारियों से व्यापारियों की वार्ता करा समस्या का समाधान कराया गया। इसके बाद व्यापारियों ने बाजार बंद की घोषणा वापस ले ली। शुक्रवार को रोजाना की तरह सराफा बाजार खुला और रौनक दिखाई दी। सहालग के चलते लोग सराफ की दुकानों पर खरीदारी करने के लिए पहुंचे।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.