अलीगढ़, मई 4 -- अलीगढ़। राज्यकर विभाग ने दो दिन पहले शहर के तीन ट्रांसपोर्ट इकाइयों पर छापेमारी की। यहां पर करोड़ों रुपये का माल बरामद किया गया। लखनऊ से आई टीम ने इसकी रिपोर्ट मुख्यालय को सौंप दी है। मुख्यालय से जांच रिपोर्ट अब मंडल मुख्यालय पर आएगी। लखनऊ से जेसी एसआईबी आरपीएस कौंतेय को शासन ने जांच के लिए अलीगढ़ भेजा था। आरपीएस कौंतेय पहले अलीगढ़ में डीसी एसआईबी के पद पर तैनात रह चुके हैं। ट्रांसपोर्टरों की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई । एडिशनल कमिश्नर एसआईबी ग्रेड दो डा. एसएस तिवारी ने बताया कि जांच टीम ने रिपोर्ट मुख्यालय को दी है। अब वहां से रिपोर्ट आएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.