लखनऊ, फरवरी 18 -- 16 बोगस फर्म बनाकर करोड़ों की जीएसटी चोरी करने वाले गिरोह के जालसाजों के खाते तीन जिलों में मिले हैं। यह जानकारी होते ही साइबर क्राइम सेल की टीम ने जेल भेजे गए जालसाजों के बैंक खातों का ब्योरा लखनऊ, कानपुर और सीतापुर से मांगा है। ब्योरा मिलते ही खाते से हुए लेन-देन और कई अहम जानकारियां टीम को मिलेंगी। पुलिस अब आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की तैयारी कर रही है। साइबर थाने की टीम को पता चला है कि कानपुर जूही की रहने वाली तबस्सुम ने अपने तीन नामों से बैंक खाते खुलवा रखे थे। खातों से लेन-देन के साक्ष्य भी मिले हैं। इसके अलावा दीनदयाल पुरम का रहने वाला दौलत राम, कल्याणपुर का प्रशांत बेंचवाल यह लोग किराए पर मजदूरों के भी बैंक खाते खोजते थे। मजदूरों को 10-15 हजार रुपये देकर उनके दस्तावेज लेते थे और खाते व फर्म खुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.