रांची, जून 18 -- रांची, संवाददाता। 800 करोड़ रुपए से अधिक के बहुचर्चित जीएसटी घोटाले के आरोप में जेल में बंद आरोपी जमशेदपुर के जुगसलाई निवासी कारोबारी विक्की भालोटिया उर्फ अमित अग्रवाल की जमानत याचिका पर बुधवार को पीएमएलए कोर्ट में आंशिक सुनवाई हुई। जवाब दाखिल नहीं किए जाने पर समय की मांग की गई। इस पर अदालत ने एक दिन का समय देते हुए अगली सुनवाई की तारीख 19 जून निर्धारित की है। आरोपी ने जमानत की गुहार लगाते हुए 4 जून को याचिका दाखिल की है। उस पर फर्जी शेल कंपनियों के नाम पर इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का अवैध लाभ उठाकर बड़े पैमाने पर राजस्व चोरी करने का आरोप है। ईडी ने उक्त आरोप में उसे 8 मई को गिरफ्तार किया था, तब से वह जेल में है। मामले में शिवकुमार देवड़ा, कोलकाता के कारोबारी अमित गुप्ता और मोहित देवड़ा जेल में है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.