बलरामपुर, जनवरी 13 -- बलरामपुर, संवाददाता। डीएम विपिन कुमार ने मंगलवार को विकास भवन स्थित विभिन्न कार्यालयों का जायजा लिया। डीडीओ कार्यालय में एपीओ के रिक्त दो पदों पर भर्ती प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। डीपीओ कार्यालय में आउट सोर्सिंग के माध्यम से काम कर रहे कर्मियों का पूर्ण भुगतान न होने पर डीएम ने नाराजगी जतायी। जीएसटी के नाम पर वेतन से 18 प्रतिशत की कटौती की शिकायत पर डीएम ने चार सदस्यीय जांच टीम गठित की। कहा कि जांच में गलत कटौती की पुष्टि होने पर सम्बन्धित कम्पनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी जाए। डीएम ने कहा कि कार्यालयों में कार्यरत सभी कर्मचारियों के पास विभागीय आईडी कार्ड होना अनिवार्य है। जिले में प्रशासनिक कार्य प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए डीएम विपिन कुमार जैन लगातार प्रयास कर रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने विका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.