मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 12 -- मुजफ्फरपुर। आईसीएआई की मिठनपुरा स्थित शाखा में शुक्रवार को जीएसटी के नये प्रावधानों की जानकारी देने के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें देशभर से आए विशेषज्ञों ने व्यावहारिक एवं विधिक प्रावधानों को सरल तरीके से समझाया। विशेषज्ञ फैकल्टी के रूप में सीए राजेश कुमार खंडेलवाल (फरीदाबाद) तथा सीए जयेंद्र कुमार तिवारी (सहरसा) ने अनुभवो साझा किए। अध्यक्षता मुजफ्फरपुर जिला शाखा अध्यक्ष सीए शशिभूषण कुमार ने की। संचालन सीए दिव्या अरोरा गुप्ता एवं सीए शिवांगी श्री ने किया। सेशन चेयरमैन सीए सौरभ कुमार एवं सीए राकेश रौशन ने तकनीकी सेशन का संचालन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...