हापुड़, नवम्बर 19 -- हापुड़ । जीएसटी विशेष अनुसंधान शाखा एसआईबी टीम ने मंगलवार को गढ़ रोड स्थित दुर्गा ट्रेडिंग कंपनी पर छापा मारकर विभिन्न बिंदुओं पर जांच की। बताया गया कि जांच के दौरान लाखों रुपये आईटीसी का अंतर पाया गया। हालांकि जांच पूरी होने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। टीम की जांच की कार्रवाई देर रात कर जारी रही। यह फर्म सब्सिडी के दुरुपयोग के आरोप में काफी चर्चित रही है। मंगलवार को जीएसटी एसआईबी उपायुक्त विमल कुमार दूबे के नेतृत्व में सीटीओ अनुज रॉय, सतीश तिवारी, भानू प्रताप और अरविंद शर्मा में टीम गढ़ रोड स्थित रेलवे लाइन के निकट दुर्गा ट्रेडिंग कंपनी पर जांच करने पहुंची। जीएसटी के छापे की जानकारी मिलने पर व्यापारियों में अफरा तफरी मच गई। व्यापारी इस बात की जानकारी करने में जुट गए कि टीम द्वारा क्या कार्रवाई की जा रही है। देर शा...