फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 6 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। फेडरेशन आफ आल इंडिया व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को लखनऊ में जीएसटी कमिश्नर से भेंट की और उन्हें जीएसटी की विसंगतियों के अलावा व्यापारियों के किए जा रहे उत्पीड़न की जानकारी दी। जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा के नेतृत्व में शिष्ट मंडल ने जीएसटी कमिश्नर को अपना मांग पत्र भी सौंपा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जनपद फर्रुखाबाद का अधिकरण आगरा के क्षेत्राधिकार में शामिल है। इसे लखनऊ के क्षेत्राधिकार में शामिल किया जाना व्यापारियों के हित में रहेगा। व्यापारी नेताओं ने कहा कि कर अवधि 2017-18 से 2019-20 में आरोपित ब्याज, अर्थदंड माफी योजना को कर अवधि वर्ष 2023-24 तक आगे लागू किया जाये। इस अवधि में गलती से जीएसटीआर में प्रदर्शित आईटी का जीएसटी 3बी क्लेम न किए जाने से व्यापारियों को आर्थिक क्षति हो रह...