फरीदाबाद, फरवरी 24 -- फरीदाबाद। हरियाणा आबकारी एवं कराधान विभाग ने जीएसटी एमनेस्टी योजना को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए सोमवार को सेक्टर-12 स्थित कार्यालय में एक समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता आबकारी एवं कराधान आयुक्त विनय प्रताप सिंह ने की, जिसमें विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। आयुक्त विनय प्रताप सिंह ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजना का लाभ अधिक से अधिक करदाताओं तक पहुंचे। उन्होंने बताया कि यह योजना उन करदाताओं के लिए है, जिन पर 2017-18, 2018-19 और 2019-20 के दौरान हरियाणा जीएसटी अधिनियम-2017 की धारा-73 के तहत बकाया कर देनदारी है। इसके तहत पात्र करदाताओं को ब्याज और जुर्माने में राहत दी जाएगी, जिससे उनकी कुल देयता में कमी आएगी। बैठक में कर चोरी रोकने और राजस्व रिसाव पर नियंत्रण पर भी चर्चा हुई। आयु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.