लखनऊ, जनवरी 30 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। जीएसटी उपायुक्त प्रशांत कुमार सिंह के दस्तावेजों की पड़ताल शुक्रवार को शुरू हो गई है। प्रशांत अयोध्या में तैनात थे और उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समर्थन में इस्तीफा दिया था। गुरुवार को उनका इस्तीफा विभाग को मिला था। सूत्रों के मुताबिक, विभाग ने इस्तीफे के बाद प्रशांत कुमार के नौकरी से जुड़े दस्तावेजों और उनके खिलाफ प्रचलित जांचों से जुड़े दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है। वहीं, अयोध्या में तैनाती के दौरान उनकी नौकरी से जुड़े दस्तावेजों की पड़ताल के आधार पर अयोध्या के अपर आयुक्त से भी रिपोर्ट मांगी गई है। विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक अयोध्या से आई रिपोर्ट के बाद मुख्यालय पर बाकी के दस्तावेजों की पड़ताल के बाद एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करके शासन को भेजी जाएगी। शासन परीक्षण के बाद प्रशां...