सीतामढ़ी, मार्च 17 -- सुरसंड, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के हरारी दुलारपुर गांव निवासी एक छात्र ने एसएससी ग्रेजुएट लेवल (एसएससी सीजीएल 2024) की परीक्षा उत्तीर्ण कर सेंट्रल एक्साइज एंड जीएसटी इंस्पेक्टर के पद पर चयनित हुआ है। चयनित छात्र दीनबंधु कुमार हरारी दुलारपुर गांव निवासी ललन ठाकुर का पुत्र है। इसके चयन से पूरे हरारी दुलारपुर गांव में खुशी का माहौल है। दीनबंधु के दादा रामस्नेही ठाकुर पेशे से किसान है और पिता दिल्ली में वाहन चालक और मां गृहणी है। दीनबंधु एक भाई और एक बहन है। ललन ठाकुर का एकलौता पुत्र दीनबंधु बचपन से ही शिक्षा के प्रति जागरूक और लगनशील रहा है। हाईस्कूल विद्या मंदिर सुरसंड से पढ़ने के बाद पटना में रह कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी किया फिर इंजीनियरिंग करने पश्चिम बंगाल चला गया। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस कॉलेज ऑफ इंजीनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.