बोकारो, फरवरी 24 -- जीएसटी इंस्पेक्टर बनकर गांव लौटे लाल का स्वागत नावाडीह, प्रतिनिधि। नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट के कंजकिरो पंचायत के करेंकसर टोला निवासी पप्पू रॉय चौधरी के बड़े पुत्र विकास राय चौधरी ने संघर्ष के बीच अपनी मेहनत से नाम रौशन किया है। जीएसटी इंस्पेक्टर बनने के बाद सोमवार को गांव लौटने पर स्वागत किया गया। विकास ने गांव के ही मवि कंजकिरो से प्राथमिक शिक्षा प्राप्त करने के बाद गांव के ही कर्पूरी उच्च विद्यायल से मैट्रिक परीक्षा पास की। सिटी कॉलेज बोकारो से इंटर व स्नातक के बाद लक्ष्य पर जुट गए थे। ऐसे में यह मुकाम वर्ष 2025 में ही पाकर एक वर्ष तक ट्रेनिंग लेने के बाद बंगलुरु जोन में जीएसटी इंस्पेक्टर का प्रभार लेकर पहली बार पैतृक गांव लौटे। मां सुनीता देवी, भाई आकाश चौधरी व टिंकू चौधरी, बहन प्याल चौधरी और वर्षा चौधरी ने स्वागत क...