मुरादाबाद, जनवरी 28 -- नगर के शाहबाद रोड स्थित जैन साहब की आढ़त पर व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संवाद में जीएसटी के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। बुधवार को हुई बैठक में राज्य कर उपायुक्त विनीत कुमार सिंह ने व्यापारियों को जीएसटी में पंजीयन प्रक्रिया को समझाते हुए पंजीयन के लाभ कंपोजिशन स्कीम, एवं भट्टा व्यवसाय में जीएसटी रिटर्न फीलिंग तथा मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना बीमा एवं जीएसटी 2.0 पर विस्तृत चर्चा की। संवाद कार्यक्रम में व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय जैन, शिवेंद्र गुप्ता बरतन व्यापारी ,आशीष भटनागर, जकीउद्दीन व्यापारी हथकरघा उद्योग, सुधीर अग्रवाल ज्वेलर्स ,अब्दुल वाजिद भट्टा व्यापारी, अजय अग्रवाल अधिवक्ता, अवधेश कुमार शर्मा अधिवक्ता, चंदन डूडेजा ,अखिलेश कुमार श्रीवास्तव, उपेंद्र सिंह, गौरव गुप्ता ,शिवकुमार, संजय शर्मा, रा...