लखनऊ, सितम्बर 23 -- जीएसटी रिफॉर्म के तहत पराग उत्पादों की दरों में कटौती की गई है। इसकी जानकारी पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि पहले पराग 100 ग्राम मक्खन का मूल्य 58.00 रुपये प्रति पैक था, जो अब 54.00 रुपये प्रति पैक मिलेगा। इसी प्रकार से पहले 500 ग्राम मक्खन 285 रुपये प्रति पैक था जो अब 265.00 रुपये प्रति पैक मिलेगा। दुग्ध विकास मंत्री ने बताया कि पराग घी का एक लीटर का पैक 610.00 रुपये का मिलता था, जो अब 585 का मिलेगा। आधा लीटर पीपी घी 310.00 रुपये का मिलता था जो अब 292.00 रुपये का मिलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि 2047 तक प्रदेश को दुग्ध उत्पादन, प्रोसेसिंग मूल्य संवर्द्धन और प्रबंधन के क्षेत्र में देश का नेतृत्वकर्ता राज्य बनाया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.