गया, फरवरी 21 -- जीएसटी को लेकर सरकार बेहद गंभीर है। वाणिज्य कर विभाग का प्रतिष्ठान, ठेकेदार, ईंट भट्ठा संचालक सहित पेशाकर पर भी जोर है। पेशाकर भुगतान नहीं करने वाले विभाग के रडार पर हैं। हजारों कारोबारी हैं जिनपर विभागीय कार्रवाई की तैयारी है। पेशाकर कर को लेकर संबंधित लोगों को ताकिद भी गई है। गया जिले में करीब 19 हजार से अधि लोग जीएसटी नंबर लिए हुए हैं। इनमें करीब 50 फीसदी ऐसे हैं जिन्होंने पेशाकर का भुगतान नहीं किया है। नोटिस के बाद राशि जमा नहीं करने पर कार्रवाई तय है। साथ ही स्वतंत्र व्यवसाय करने वालों को समय पर पेशाकर जमा करने को कहा जा रहा है। मगध डिवीजन में 58 हजार और गया जिले में 19 हजार पंजीकृत करदाता हैं। अभी तक 27 करोड़ 87 लाख रुपये बतौर पेशाकर आए राज्य कर अपर आयुक्त (प्रशासन) मोहन कुमार ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के...