बिजनौर, दिसम्बर 15 -- बिजनौर। वस्तु एवं सेवा कर विभाग में बकाया राजस्व वसूली का कार्य संसाधनों के अभाव में प्रभावित हो रहा है। जिले में जीएसटी के पांच खंड संचालित हैं, लेकिन इनमें केवल एक अमीन कार्यरत है, जिससे वसूली प्रक्रिया में दिक्कत आ रही है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक 10 करोड़ बकाया के सापेक्ष अक्टूबर माह में एक करोड़ 66 लाख व नवंबर माह में दो करोड़ 15 की वसूली हुई थी विभागीय सूत्रों के अनुसार जीएसटी विभाग में कुल पांच अमीन पद स्वीकृत हैं, लेकिन चार पद लंबे समय से रिक्त चल रहे हैं। अमीन की कमी के कारण कुर्की, नोटिस तामील और बकाया वसूली से जुड़ी कार्रवाई समय पर नहीं हो पा रही है, जिससे सरकारी राजस्व पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। विभाग संग्रह पर्यवेक्षकों से अमीन का कार्य ले रहा है। स्थिति यह है कि बकायादारों के खिलाफ छापामारी या कार्रवाई के...