मथुरा, दिसम्बर 9 -- जीएलए विश्विद्यालय के प्रांगण में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अर्न्तगत ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विकास खण्ड के उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्र/छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रतियोगिता दो चरणों में आयोजित की गई। प्रथम चरण में समस्त बच्चों की 30 बहुविकल्पीय प्रश्नों की परीक्षा करायी गई, जिसमें से 25 उत्कृष्ट बच्चों का चयन किया गया। द्वितीय चरण में इन 25 बच्चों के 05 समूह बनाकर क्विज करायी गई। क्विज के माध्यम से आगामी दिवसों में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मथुरा पर प्रस्तावित विज्ञान क्विज एवं विज्ञान प्रर्दशनी हेतु 10 छात्र/छात्राओं का चयन किया गया। राम, मनीषा, सोनिया, नन्दिनी, पंकज आगामी दिवसों में डायट पर विज्ञान विक्ज एवं मनीषा, सोनिया, राधिका, पंकज व राम विज्ञान प्र...