पलामू, मार्च 7 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शहर थाना क्षेत्र के जीएलए कॉलेज रोड निवासी आनंद प्रकाश के घर से करीब आठ लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली गई है। दरवाजे का ताजा तोड़कर कर आलमीरा में रखा हुआ दस हजार रुपये नकद और लगभग 8 लाख रुपए के जेवरात की चोरी की गई है। आनंद प्रकाश की मां सह मेदिनीनगर सिटी के आबादगंज निवासी अनीता देवी ने शहर थाना में गुरुवार को आवेदन दी है। मेदिनीनगर शहर थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया कि आवेदन के आधार पर जांच प्रारंभ कर दी गई है। आवेदन के अनुसार 28 फरवरी को दिन में पुत्र आनंद प्रकाश एवं उसके पूरे परिवार के लोग घर में ताला बंद कर रिश्तेदार के घर लखनऊ गए थे। 5 मार्च को जब दिन में वह अपने पुत्र के घर पर गई तब पाया कि घर के ग्रिल का दरवाजा टूटा है। घर के अंदर जाने पर सभी रूम सहित आलमीरे का दरवाजा टूटा हुआ पाया। ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.