प्रयागराज, फरवरी 12 -- प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने डीएफसीसीआईएल के परिचालन नियंत्रण केंद्र का निरीक्षण किया। कार्यभार संभालने के बाद यह उनका पहला दौरा था। उन्होंने मशीन विजन निरीक्षण प्रणाली और हॉट एक्सल बॉक्स डिटेक्टर के उपयोग की सराहना करते हुए एआई के माध्यम से क्रू बुकिंग लागू करने के निर्देश दिए। माघ मेला के दौरान जनवरी में औसतन 455 मालगाड़ियों के संचालन तथा 29 जनवरी और 8 फरवरी को रिकॉर्ड संचालन की प्रशंसा की। उन्होंने लूप लाइनों की संख्या बढ़ाने, समन्वय मजबूत करने और रनिंग रूम सुविधाएं शीघ्र पूर्ण करने पर जोर दिया। बैठक में मुख्य परिचालन प्रबंधक शरत चंद्रायन,मुख्य महाप्रबंधक प्रयागराज एबी सरन, महाप्रबंधक सुरक्षा आशीष मिश्रा, महाप्रबंधक (संचालन और व्यवसाय विकास) मन्नू प्रकाश दुबे, आदि अधिकारी उपस्थित रहे...