प्रयागराज, दिसम्बर 30 -- उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने प्रयागराज, झांसी और आगरा मंडलों के लिए कार्य संचालन समय सारणी का मंगलवार को विमोचन किया। यह नई समय सारणी एक जनवरी 2026 से प्रभावी होगी। महाप्रबंधक ने कहा कि कार्य संचालन समय सारणी केवल एक समय-सूची नहीं है, बल्कि उच्च समयपालन बनाए रखने और यात्री व मालगाड़ियों दोनों की संरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक परिचालन प्रतिबद्धता है। नई समय सारणी में यातायात को सुव्यवस्थित करने और नई सेवाओं को समायोजित करने के लिए कई परिचालन परिवर्तन शामिल किए गए हैं। नई सेवाओं में 20 जोड़ी नई ट्रेनों को शामिल किया गया है। 11 जोड़ी ट्रेनों को विस्तारित, एक जोड़ी ट्रेन के फेरे में बढ़ोतरी, 30 ट्रेनों का नंबर बदला गया है। इसके अलावा सात ट्रेनों की गति बढ़ाई गई है। वहीं नौ जोड़ी ट्रेनों के रेक में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.