रांची, दिसम्बर 29 -- कांके, प्रतिनिधि। राज्य सरकार द्वारा संचालित बिरसा विकलांग उत्थान एवं कल्याण समिति के सचिव राजू कुमार सिंह ने जीएम जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर कांके अंचलाधिकारी को लिखित ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि वर्ष 2021 में संस्था एवं नव प्राथमिक विद्यालय चुरीनगढ़ा सकुरहुटू को सरकार द्वारा भूमि आवंटित की गई थी। आरोप है कि सुकुरहुटू मौजा के खाता 455, प्लॉट संख्या 8038 की करीब आठ एकड़ जीएम जमीन पर जमीन माफिया द्वारा अवैध घेराबंदी की जा रही है, जिससे स्कूल का रास्ता संकीर्ण हो गया है। संस्था में ऑटिज्म व मेंटल रिटार्ड बच्चों का निशुल्क प्रशिक्षण केंद्र संचालित है। उन्होंने जांच व कार्रवाई की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...