भागलपुर, फरवरी 6 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। 12 फरवरी को पूर्व रेलवे के जीएम भागलपुर आ रहे हैं। इसको लेकर रेलवे स्टेशन पर इन दिनों युद्धस्तर पर तैयारी चल रही है। रेल अधिकारियों में हलचल तेज हो गई है। जीएम के आगमन को लेकर अधिकारी न केवल फाइलों को दुरुस्त कर रहे हैं, बल्कि धरातल पर स्टेशन की सूरत बदलने की कवायद भी तेज कर दी गई है। कई जगहों पर रंग-रोगन करने के साथ ही स्टेशन अधीक्षक के कार्यालय को भी चकाचक किया जा रहा है। पेंडिंग मामलों को निपटाने का काम किया जा रहा है। सभी विभाग अलर्ट मोड पर जीएम के दौरे को देखते हुए मालदा रेलमंडल के डीआरएम के निर्देश पर सभी विभाग को अलर्ट मोड पर रखा गया है। पिछले कई महीनों से जो विकासात्मक कार्य धीमी गति से चल रहे थे, उसमें अचानक तेजी आ गई है। यात्री सुविधाओं से जुड़े लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार ...