हजारीबाग, जनवरी 31 -- हजारीबाग, जिला प्रतिनिधि। शहर के जीएम इंटर कॉलेज हजारीबाग में विज्ञान विभाग के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कॉलेज परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में जूनियर विद्यार्थियों ने अपने सीनियर को विदाई दी। डायरेक्टर विनय कुमार ने कहा कि विदाई किसी रिश्ते का अंत नहीं, बल्कि एक नई जिम्मेदारी और नए अवसरों की शुरुआत होती है। उन्होंने छात्रों को ईमानदारी, कड़ी मेहनत और अनुशासन को जीवन का मूल मंत्र बनाकर आगे बढ़ने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने कहा कि विज्ञान के विद्यार्थी देश और समाज के भविष्य होते हैं, जिनसे राष्ट्र को बड़ी उम्मीदें होती हैं। प्राचार्य शंभू कुमार ने कहा कि कॉलेज में बिताया गया समय जीवन की सबसे अमूल्य पूंजी होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को आगामी बोर्ड परीक्षाओं और भविष्य की चुनौतियों के लिए...