पूर्णिया, फरवरी 12 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।जीएमसीएच से गायब दो बच्चे को पुलिस ने बरामद कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस बच्चों को लेकर फरार हुई दोनों महिलाओं की पहचान में जुटी है। फणीश्वरनाथ रेणु टीओपी प्रभारी राजनंदनी सिन्हा ने बताया कि बच्चों को मरंगा थाना क्षेत्र से बरामद किया गया है। गौरतलब है कि जीएमसीएच में भर्ती एक महिला मरीज की एक तीन वर्षीया बेटी एवं चार वर्षीय बेटा गायब हो गए थे। महिला की बड़ी बेटी ने बताया था कि दोनो बच्चों को दो महिलाएं लेकर फरार हो गईं थी। सूचना मिलते ही फणीश्वरनाथ रेणु टीओपी पुलिस एक्टिव हुई। पुलिस ने दोनों बच्चों के फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किए। जिसके बाद बच्चों को बरामद कर लिया गया। परन्तु उन्हें ले जाने वाली दोनों महिलाए बच निकली। अस्पताल से बच्चों को गायब करने की इस घटना से शहर में चाइल्ड ट्रैफिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.