बगहा, मई 8 -- बेतिया। नए वर्ष में जीएमसीएच में डॉक्टरों से लेकर कर्मियों तक की भारी कमी है। अस्पताल सूत्रों की माने तो जीएमसीएच में 972 स्वीकृत पद है। इनमें से 663 पद खाली है। 972 की जगह मात्र 309 अधिकारी व कर्मचारी तैनात है। जो स्वीकृत पद के अनुपात में मात्र 32 प्रतिशत ही हैं। अस्पताल अधीक्षक का स्वीकृत पद है। जिसपर प्राध्यापक स्त्री एवं प्रसव रोग विभागाध्यक्ष डॉ. सुधा भारती पदस्थापित हैं। उपाधीक्षक के दो पद हैं दोनों खाली है। विशेषज्ञ चिकित्सक पैथोलॉजी के तीन, विशेषज्ञ चिकित्सक बायोकेमेस्ट्री के तीन, विशेषज्ञ चिकित्सक माक्रोबॉयोलॉजी के तीन, विशेषज्ञ चिकित्सक मूर्च्छक के चार, विशेषज्ञ चिकित्सक स्त्री एवं प्रसव रोग विभाग के दो पद है जो सभी खाली है। चिकित्सा पदाधिकारी के 15 में से एक पद तथा सीनियर रेजिडेंट के 65 में से 21 पद व जूनियर रेजिड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.