बगहा, फरवरी 18 -- बेतिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में संचालित सीटी स्कैन मशीन के नवनिर्मित भवन ब्लॉक बी के भूतल पर स्थित सीटी स्कैन रूम में विस्थापन करने में विलंब हो रहा है। जिसके चलते 21 फरवरी तक सीटी स्कैन का संचालन बंद रहेगा। इसकी सूचना गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल की अधीक्षक डॉ. सुधा भारती ने सार्वजनिक की है। मामला यह है कि सीटी स्कैन को नए जगह पर विस्थापन करने के लिए पहले 25 जनवरी तक सेवा बाधित रहने की बात अस्पताल प्रशासन ने कही थी। इधर सीटी स्कैन संचालित करने वाली एक निजी संस्था के व्यवस्थापक मुकेश कुमार ने अधीक्षक को पत्र भेज बताया है कि सीटी स्कैन को रेडियोलॉजी विभाग ने अधिस्थापन करने में कुछ तकनीकी एवं आधारभूत संरचना में नविनिकरण किया जा रहा है। जिसके चलते मशीन का संचालन करने में 10 दिन लग सकते है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.