बगहा, जनवरी 9 -- बेतिया , हिंदुस्तान संवाददाता। जीएमसीएच में पिछले एक माह से इलाजरत बिलास राम (65)की मौत इलाज के दौरान हो गई है । अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर सुधा भारती ने बताया कि विकास राम मानसिक रूप से बीमार थे । अस्पताल के रिकॉर्ड में उनका घर लौरिया व पिता का नाम सरोज राम अंकित है। उन्हें 2 दिसंबर को भर्ती किया गया था और उनकी मौत 7 जनवरी की रात हुई है। अस्पताल के पुलिस चौकी के प्रभारी मदन कुमार मांझी ने बताया की बिलास राम के कोई भी परिजन अस्पताल में नहीं पहुंचे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...