बगहा, फरवरी 7 -- बेतिया , हिंदुस्तान संवाददाता। राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (जीएमसीएच) में मरीजों और उनके परिजनों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को जनसमस्याओं की सुनवाई की जाएगी। अस्पताल अधीक्षक डॉ. सुधा भारती ने बताया कि सुनवाई के दिन सुबह 10 बजे से 12 बजे तक शिकायतकर्ताओं से आवेदन लिया जाएगा। इसके बाद दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक संबंधित मामलों की सुनवाई की जाएगी । फरियादियों के समस्याओं के समाधान की दिशा में कार्रवाई की जाएगी। इस व्यवस्था को लेकर अस्पताल प्रशासन की बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विभागों के शामिल हुए ।बैठक में कहा गया कि मरीजों से जुड़ी शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए और उनका निष्पादन समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाए।अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. दिवाकांत मिश्रा ने बताया कि अस्पताल में आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.