बगहा, नवम्बर 26 -- बेतिया, हन्दिुस्तान संवाददाता। गर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लैप्रोस्कोपिक सर्जरी (दूरबीन से सर्जरी) गरीब मरीजों के लिए वरदान साबित हो रहा हैं। अस्पताल में प्रत्येक सप्ताह दर्जनों ऑपरेशन लैप्रोस्कोपिक विधि से किए जा रहे हैं। इस वर्ष तक लैप्रोस्कोपिक विधि से 137 मरीजों की जटिल सर्जरी की गयी है। जिसमें गॉल ब्लैडर स्टोन, किड़नी स्टोन, एपेन्डक्सि व अन्य सर्जरी शामिल है। नवंबर 2025 में 25 तारीख तक 107 मरीजों की लैप्रोस्कोपिक व सामान्य सर्जरी सफलता पूर्वक किए जा चुके हैं। मंगलवार को बगहा के भैरोगंज निवासी राजा मुखिया की पत्नी सोनी कुमारी के गॉल ब्लैडर (पत्तिाशय की थैली) ओवेरियन सस्टि का ऑपरेशन सर्जरी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. अशोक कुमार ने महज 15 मिनट में पूरा कर लिया। गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल की अधीक्षक डॉ. सुधा...