नैनीताल, फरवरी 4 -- नैनीताल। जिला एवं सत्र न्यायाधीश नैनीताल प्रशांत जोशी की अदालत ने जीएमएफएक्स ग्लोबल कंपनी के मालिक विमल रावत की जमानत याचिका खारिज कर दी। अभियुक्त पर अपनी पत्नी रूबी रावत और सहयोगी अनूप कंडारी के साथ मिलकर फर्जी निवेश योजना के माध्यम से हजारों लोगों से धन ठगने का आरोप है। मामले में इसी साल 18 जनवरी को हल्द्वानी निवासी पार्थ पराशर की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई कर कहा कि अभियुक्तों ने 25 से 30 माह में निवेश राशि दोगुनी करने का प्रलोभन देकर 10 लाख रुपये निवेश कराए, लेकिन बाद में धन वापस नहीं किया। जिला शासकीय अधिवक्ता सुशील कुमार शर्मा ने कोर्ट को बताया कि अभियुक्तों ने 10 जनवरी 2023 को डहरिया क्षेत्र में जीएमएफएक्स ग्लोबल लिमिटेड नाम से फर्जी कंपनी खोलकर करीब छह हजार लोगों से धन जमा कराया। कंपनी को किसी भी प्रकार की बैंकि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.